Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे अमरौतीन साहू के घर, कहा– “हर गरीब का सपना होगा साकार”

रायपुर, 06 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इन दिनों सुशासन तिहार के तीसरे चरण में योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने प्रदेशव्यापी दौरे पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत सहसपुर में पीएम आवास योजना की लाभार्थी श्रीमती अमरौतीन साहू के घर पहुंचकर सभी को चौंका दिया।

मुख्यमंत्री के घर आने से गदगद अमरौतीन साहू ने छत्तीसगढ़ी में कहा– “मोर अब्बड़ भाग हे, मुख्यमंत्री मोर घर आए हे।”
परिवार ने पारंपरिक अंदाज में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों को पक्का घर देने का संकल्प पूरा किया जा रहा है और सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ समय पर मिले।

उन्होंने अमरौतीन के परिवारजनों से आत्मीय बातचीत की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
अमरौतीन साहू ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है, जिससे उनके परिवार को अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिला है।