Skip to main content

4thnation

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के साथ ही खत्म होगा इस खिलाड़ी का करियर….

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के साथ ही टीम इंडिया के एक खिलाड़ी का करियर खत्म होता नजर आ रहा है. भारतीय टीम मैनेजमेंट के एक कदम से ये साफ हो गया है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई में तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी सौंपी है. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका ही नहीं दिया. युजवेंद्र चहल को तीन मैचों की इस पूरी वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया, जो ये दर्शाता है कि इस लेग स्पिनर की अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बनती है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के साथ ही खत्म होगा इस खिलाड़ी का करियर?कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई में तीसरे और निर्णायक वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को बरकरार रखा है और युजवेंद्र चहल को मौका नहीं दिया है. एक तरह से ये एक दस्तक है कि अब लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद होते नजर आ रहे हैं. युजवेंद्र चहल एक विकेट टेकर गेंदबाज नहीं हैं. युजवेंद्र चहल का हालिया फॉर्म बेहद खराब चल रहा है. युजवेंद्र चहल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया को कुलदीप यादव जैसे विकेट टेकर गेंदबाज की जरूरत थी.