स्कूली छात्राओं से अश्लीलता, एक युवक सहित तीन पकड़ाए

स्कूल से लौट रही छात्राओं से अश्लीलता करने के आरोप में पुलिस द्वारा तीन आोरपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपियों में दो नाबालिग है। इस मामले में पुलिस ने दफा 354 तथा पाक्सों एक्ट की धारा 8 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों को अपने कब्जें में ले लिया है। पुलिस की पकड़ में आए युवक तथा किशोरों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से युवक को जेल तथा दोनों किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

coach ki harkat 1

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। स्कूली छात्राएं सायकल से मंगलवार की सबेरे लगभग 11 बजे स्कूल से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान मोहन नगर रेलवे क्रासिंग के पास ग्रीन चौक निवासी सन्नी मोटर सायकल से पहुंचा और छात्रों को कट मारने लगा। जिसके बाद छात्राओं के साथ हाथ बांह पकड़कर अश्ली हरकत करने लगा। इसी दौरान दो अन्य किशोर भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं के साथ अश्लीलता करने लगें। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्राय: स्कूल जाते व आते समय उनके साथ छेड़छाड़ कर उन पर अश्लील कमेंटस करते रहते है। मंगलवार को शारीरिक छेड़छाड़ किए जाने पर छठात्राओं द्वारा परिजनों के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराी गई। शिकायत के आदार पर पुलिस ने प्रकरण को दफा 354 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत दर्ज कर आरोपियों को अपने कब्जें में ले लिया।