Menu
  • Home
  • National
  • Chhattisgarh
  • Political news
  • Crime
  • Sports
  • Entertainment
  • Religious
  • About Us
Whatsapp Facebook-f Twitter Google-plus-g
Crime

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल कर साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

September 28, 2025
4thNation

दुर्ग, 28 सितंबर 2025। जिले की पुलिस ने साइबर अपराध रोकथाम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट का उपयोग कर ऑनलाइन ठगी की रकम छिपाने और लाभ उठाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खातों में ठगी से प्राप्त 99,794 रुपये, 4,36,200 रुपये और 98,000 रुपये जमा किए गए थे।

दुर्ग पुलिस लंबे समय से साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में एसीसीयू और थाना सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।

पहला मामला:
पुलिस को समन्वय पोर्टल से जानकारी मिली कि गनेश्वर दास मानिकपुरी (25 वर्ष), निवासी कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला भिलाई ने बैंक ऑफ इंडिया सुपेला शाखा में खाता खुलवाकर ऑनलाइन ठगी की रकम 99,794 रुपये जमा किए। आरोपी के खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1148/25 धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

× Popup Image

दूसरा मामला:
इसी तरह अमनदीप सिंह (19 वर्ष), निवासी एलआईजी 20/16 जवाहर नगर सुपेला भिलाई के खाते में साइबर ठगी से प्राप्त 4,36,200 रुपये जमा हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 1149/25 धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

तीसरा मामला:
तीसरे आरोपी विवेक अवचट (24 वर्ष), निवासी चिंगरीपारा नेहरू भवन सुपेला के खाते में 98,000 रुपये की ठगी रकम जमा हुई थी। इस पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1151/25 धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. गनेश्वर दास मानिकपुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला, भिलाई
  2. अमनदीप सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी एलआईजी 20/16 जवाहर नगर सुपेला, भिलाई
  3. विवेक अवचट, उम्र 24 वर्ष, निवासी चिंगरीपारा नेहरू भवन सुपेला

पुलिस का संदेश:
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने बैंक खाते किसी और को न दें और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि म्यूल अकाउंट्स के जरिए ऑनलाइन ठगी को बढ़ावा मिलता है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags: Bhilai fraud arrests, Cyber Crime Chhattisgarh, Durg police cyber crime, Mule account fraud, Mule account scam, Online fraud arrests India, Supela police action

Post navigation

कोरबा गोलीकांड का मास्टरमाइंड शक्ति रायपुर से गिरफ्तार, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
रामनगर सुपेला में लगी आग, अग्निशमन कर्मियों की बहादुरी से बड़ा हादसा टला
× Popup Image

Post For You

Kajal Meena: IIT Mandi ग्रेजुएट RAS टॉपर SDM रिश्वत में रंगेहाथ गिरफ्तार — 5 चौंकाने वाले खुलासे जो हिला देंगे

April 18, 2026
Anuj Mishra

Noida’s Factory में 40,000 मज़दूरों का विद्रोह: सिर्फ वेतन नहीं, ये है असली कहानी — 5 चौंकाने वाले सच

April 18, 2026
Anuj Mishra

Air India Crash: बचाव दल के लिए चाय-नाश्ते पर खर्च हुए ₹16.74 लाख — AMC ने दी मंजूरी, जानें AI-171 की पूरी त्रासदी

April 18, 2026
Anuj Mishra

Manipur में 2 मासूमों की बम से हत्या: 5 जिलों में Internet बंद, उग्र प्रदर्शन में कई घायल

April 18, 2026
Anuj Mishra

Hyrox Really है क्या? बेंगलुरु में 9,000 लोगों ने ₹9,325 देकर किया ये चौंकाने वाला Fitness Race

April 17, 2026
Anuj Mishra

Ken-Betwa Link Project: 11 दिनों से जल रही आदिवासी विरोध की आग — महिलाओं ने किया ‘पंचतत्व आंदोलन’, 5 बड़े खुलासे जो आपको चौंका देंगे

April 17, 2026
Anuj Mishra

अन्य

Arun Sao ने संजू देवी को दिए 50 लाख, छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास

April 19, 2026
4thNation

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री Arun Sao ने 18 अप्रैल 2026 को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में एक ऐतिहासिक सम्मान समारोह का आयोजन किया।…

Ponda में 2 भक्ति गीतों का देवार्पण, शकुंतला भरणे की आवाज़ ने किया मंत्रमुग्ध

April 19, 2026
4thNation

गोवा के Ponda तालुका से एक बेहद खूबसूरत और आध्यात्मिक संगीत समाचार सामने आया है। मशहूर गोमांतकीय गायिका डॉ. शकुंतला भरणे ने अपनी मधुर और दिल को छू लेने वाली…

Bahadur Ali: साइकिल पंक्चर की दुकान से ₹11,000 करोड़ Empire तक — 5 ऐसे मोड़ जिन्होंने बदली किस्मत

April 18, 2026
Anuj Mishra

Bahadur Ali — यह नाम आज छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे भारत के उद्योग जगत में सम्मान के साथ लिया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस महान…

Chhattisgarh में खुशखबरी: 5 बड़ी सुविधाओं वाला ‘सियान गुड़ी’ शुरू

April 17, 2026
4thNation

Chhattisgarh में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी और सकारात्मक पहल सामने आई है। जशपुर जिले में अत्याधुनिक डे-केयर सेंटर ‘सियान गुड़ी’ का शुभारंभ किया गया, जो बुजुर्गों के लिए…

Related Posts

Crime

Raipur: रायगढ़ में हिरण को बचाया फिर खाया – 5 गिरफ्तार, वन्यजीव कानून के तहत मामला दर्ज

April 19, 2026
Anuj Mishra
Crime

Durg Girlfriend Murder: शक में BEd छात्र ने गला घोंटकर की प्रेमिका की हत्या — खुद डायल 112 से बुलाई पुलिस, 5 चौंकाने वाले खुलासे

April 18, 2026
Anuj Mishra
Crime

Drug Addiction ने BPharm छात्र को बनाया चोर — छत्तीसगढ़ के कोरबा से 5 चौंकाने वाले खुलासे

April 18, 2026
Anuj Mishra
Crime

IPL Betting Racket Exposed: महासमुंद में 9 गिरफ्तार, 11 मोबाइल जब्त — 3 लाख के अवैध लेनदेन का चौंकाने वाला खुलासा

April 17, 2026
Anuj Mishra
Crime

Amravati Sexual Abuse: 4 और गिरफ्तार, 8 आरोपी हिरासत में — बड़ा खुलासा

April 17, 2026
4thNation
Crime

Durg Crime News: सिर्फ 2 दिन में 8 चोरी और 1 झपटमारी — दुर्ग जिले में बढ़ते अपराध ने बढ़ाई चिंता

April 16, 2026
Anuj Mishra
  • About Us
  • Editorial Policy
  • Terms of Service

Disclaimer :

4th NATION पर प्रसारित खबरें सूत्रों की सूचना के आधार पर है, इन पर किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं है। किसी भी विवाद के लिए क्षेत्राधिकार दुर्ग न्यायालय होगा।

Web

 https://www.4thnation.com

Contact

9179917272   9827158183

Email

4thnation.com@gmail.com

Anujmishra1002@gmail.com

 

Address

Office: KALI BADI CHOWK HOUSING BOARD BHILAI (C.G) (490026)

Other: MIG G-4 Housing Board Colony Raipur Naka Durg (C.G) (491001)

EDITOR IN CHIEF

Anuj Mishra

Copyright © All rights reserved by 4thNation | Theme by MantraBrain