Skip to main content

4thnation

युवती की अश्लील विडियों बना किया ब्लैकमेल, ब्यूटी पार्लर संचालक गिरफ्तार

ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती का अश्लील विडिय़ों बनाकर ब्लैकमेल करने वालें एक दंपति के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। आरोपी ब्यूटी पार्लर के संचालक है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला की तलाश जारी है।

apurva kankariya

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। अपने ही संस्थान में काम करने वाली युवती का अश्लील विडिय़ों बनाकर संचालकों द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का यह मामला मोहन नगर थाना का है। आरोपी सिंधिया नगर में मंत्रा ब्यूटी पार्लर का संचालन करते है। यहां काम करने वाली युवती की आरोपी पूर्वा कांकरिया व रोहित कांकरिया ने अश्लील विडिय़ों बना लिया था। दोनों पति-पत्नी है। विडियो के माध्यम से दंपति युवती को ब्लैकरमेल कर रहे थे। दंपति की बात नहीं मानने पर आरोपी उसके साथ मारपीट भी करने लगें थे। जिससे परेशान युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के बाद मोहन नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दफा 384 के तहत जुर्म दर्ज किया है। मामले के एक आरोपी रोहित कांकरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी पूर्वी फरार बताई जा जारी है।