Skip to main content

4thnation

प्रेमिका को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार, सवा साल से चल रहा था फरार

भिलाई (छत्तीसगढ़)। प्रेमिका से पीछा छुड़ाने उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोपी लगभग सवा साल बाद पुलिस के हत्थे चढा है। आरोपी को उत्तरप्रदेश के ललितपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने किशोरी को प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल पर बातचीत करते हुए अपमानित किया था। जिससे छुब्ध होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दफा 306 का अपराध पंजीबद्ध किया था। किशोरी के सुसाइड किए जाने की जानकारी मिलने पर युवक फरार हो गया था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।

मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। नेवई भाठा निवासी किशोरी मोना जांगड़े ने 9 अप्रैल 2022 को आत्महत्या कर ली थी। पुलिस पड़ताल में यह जानकारी सामने आई कि मोबाइल नंबर 6386244707 के धारण द्वारा किशोरी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया गया है। जिसके आधार मोबाइल धारक राजा सिंह उर्फ राजा (19 वर्ष) के खिलाफ दफा 306 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। राजा मिलाई 03 हथखोज में रहकर पढाई करता था। फेसबुक के माध्यम से मृतिका से उसका परिचय हुआ इसी दौरान आपस में दोनो की व्हाट्सअप पर बातचीत होती थी। घटना दिनांक को भी राजा की किशोरी से बातचीत हुई थी और उसने उसे अपमानित किया था। जिससे व्यथित होकर मोना ने आत्महत्या कर ली थी।

मोना द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर राजा फरार हो गया था और पुलिस पकड़ से बचने मोबाइल बंद कर सिम तोड दिया था। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को साइबर सेल के माध्यम से आरोपी के उत्तरप्रदेश के ललितपुर में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम को रवाना किया गया और आरोपी को गिरफ्त में ले लिया गया।