Skip to main content

4thnation

नारायणपुर में चुनाव प्रचार पर निकले भाजपा नेता की नक्सलियों ने की हत्या

जगदलपुर (छत्तीसगढ़)। नारायणपुर में नक्सलियों ने बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मामला नारायणपुर के कौशल नार का है। जहां नक्सलियों ने भाजपा  रतन दुबे को मौत के घाट उतार दिया है। हांलकि किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

रतन दुबे ग्राम कौशल नार इलाके में चुनाव प्रचार के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उनको मौत के घाट उतार दिया। लंबे समय से ये होता आ रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान नक्सलियों ने राजनीतिक दलों के नेताओं को निशाना बनाते हैं।

कुछ दिन पहले ही मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में गोली मारकर भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्या कर दी गई। हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर घुसकर घटना को अंजाम दिया। बता दें कि इससे पहले दंतेवाड़ा में विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। वहीं साल 2009 में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद नक्सलियों ने भाजपा प्रत्याशी रहे दरबार सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी।