दुर्ग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की बदहाल स्थिति, रहवासी परेशान होकर जनप्रतिनिधियों से गुहार

दुर्ग। रायपुर नाका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (एमआईजी ग्रुप) के रहवासी लंबे समय से अव्यवस्था और लापरवाही का सामना कर रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लगातार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

बिजली तारों में उलझे पुराने पेड़
रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में लगे करीब 50 साल पुराने वृक्ष अब दो मंजिल से भी ऊपर तक फैल गए हैं और उन्होंने बिजली के तारों को पूरी तरह जकड़ लिया है। हर बारिश के मौसम में ये पेड़ बड़ी दुर्घटना की आशंका पैदा करते हैं। बावजूद इसके, बिजली विभाग और वन विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं।

Screenshot 2025 09 21 153013

सड़कें और रास्ते खस्ताहाल
कॉलोनी के मुख्य मार्ग, खासकर बिजली ऑफिस से हाउसिंग बोर्ड अंदर जाने वाले रास्ते, बेहद जर्जर हालत में हैं। कई जगहों पर लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं, जो राहगीरों और वाहनों के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं।

रहवासियों की पीड़ा
रहवासी बताते हैं कि वे 2021 से लगातार इस विषय पर संबंधित विभागों और नेताओं को अवगत कराते आ रहे हैं। यहां तक कि कई बार खुद जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्या बताई, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Screenshot 2025 09 21 153026

रहवासियों की अपील
कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे नगर निगम और बिजली विभाग से हाथ जोड़कर अपील करते हैं कि वर्षा ऋतु को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके और कॉलोनी के रहवासी सुरक्षित रह सकें।