Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर, 26 मई 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के मौलश्री विहार स्थित सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने सांसद के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. श्री रामजीलाल अग्रवाल का सम्पूर्ण जीवन समाजसेवा, गौसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने कार्यों और सेवा भावना से समाज में एक प्रेरणादायी आदर्श स्थापित किया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, उनके परिवारजन और कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।