Skip to main content

4thnation

गंणतंत्र दिवस पर देश में अन्य राज्यों की झांकियों का नेतृत्व करेगी छत्तीसगढ़ की झांकी

राष्ट्रीय पर्व गंणतंत्र दिवस पर नई दिल्ला में आयोजित उत्सव में निकलने वालीं झांकियों का नेतृत्व छत्तीसगढ़ की झांकी करेगी। विभिन्न राज्यों की झांकियां नई दिल्ली के राजपथ पर 26 जनवरी को निकाली जाएंगी। राजपथ पर निकलने वाली विभिन्न राज्यों की झांकियों के क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी का क्रम सबसे पहले होगा।

Untitled 1 copy 3

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस पर्व में शामिल छत्तीसगढ़ की झांकी में प्रदेश की कला और आभूषण का प्रदर्शन किया जाएगा। झांकी का निर्माण राष्ट्रीय रंगशाला कैम्प नई दिल्ली में किया जा रहा, जिसके निरीक्षण के लिए शनिवार को छत्तीसगढ़ से जनसंपर्क विभाग के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा भी पहुँचे। झांकी के अवलोकन के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ से झांकी में शामिल होने पहुँचे सांस्कृतिक दल के कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किया। राजपथ पर झांकी के साथ छत्तीसगढ़ के नृतक दल ककसार नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचल नारायणपुर से आए आदिवासी कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है।