Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हुए कोरोना संक्रमित, स्वयं ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव हो गए है। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आने वालों से भी कोरोना की जांच कराने की अपील की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने जारी ट्वीट में लिखा है कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने पर आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जाँच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ।
मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं आप सभी कृपया अपनी कोविड की जाँच करवा लें। समस्त प्रदेशवासीयों से आग्रह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें एवं जब तक आवश्यक न हो घर में ही रहें।