Skip to main content

4thnation

शीतला नगर में स्थापित मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा और सुंदर झांकी मनमोह रही श्रद्धालुओं का

दुर्ग (छत्तीसगढ़) आनंद राजपूत। नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई है। इसी कड़ी में शीतला नगर के संतोषी मंदिर चौक पर भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्वचलित झांकियों के साथ स्थापित की गई है। शीतला नगर दुर्गोत्सव समिति द्वारा स्थापना स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी गाईडलाईन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।

यहां मां दुर्गा के लिए बनाए गए पंडाल में वृक्षों से आच्छादित सुंदर वन को बनाया गया है। प्राकृतिक छटा और हरियाली के बीच मां दुर्गा विराजित हैं। वहीं मां के वाहन शेर प्रवेश द्वार पर दोनों और विराजमान है। स्वचलित झांकी के रूप में भगवान गणेश जी ढोल और डांडिया बजा कर माता जी का स्वागत कर रहे हैं। देवो के देव महादेव कैलास पर्वत पर खड़े हैं और गंगा मैया उनके जटा से अविरल बह रही है। जो श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित कर रही है।