Skip to main content

4thnation

प्रतियोगिता, बच्चियों को बनाएं नन्ही दुर्गा और ऑनलाइन प्रतियोगिता में हो शामिल, श्रेष्ठ 5 को मिलेगा पुरस्कार

PicsArt 10 22 06.11.37

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 रोकथाम एवं नियंत्रण के तहत लोगों जागरूक किया जा रहा है। इस जागरूकता कार्यक्रम की शुभंकर नन्हीं दुर्गा को बनाया गया है। जागरूकता कार्यक्रम को रोचक बनाने जिला प्रशासन ने ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। जिसमें जिले की 3 वर्ष से 10 वर्ष तक की बच्चियाँ हिस्सा ले सकती है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बच्चियों को शुभंकर नन्हीं दुर्गा के रूप में सजा कर उनका 1 मिनट का वीडियो अथवा फोटोग्राफ जिले की आधिकारिक फेसबुक ट्विटर व इंस्टाग्राम पर भेजना होगा साथ ही व्हाट्सएप नंबर 0788-2210773 पर भी अपनी प्रविष्टियां भेजा जा सकेगा।

जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक संक्रमण को रोकने के लिए इस बार सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा रहे हैं और नागरिकों से घर पर ही रहकर त्योहार मनाने की अपील की गई है। कोरोना वायरस के चलते त्योहारों की चमक फीकी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा यह छोटी सी पहल की गई है, जिसमें लोग घर पर ही रह कर नवरात्र का आनंद उठा सकते हैं। बच्चों को त्योहारों का सबसे ज्यादा उत्साह रहता है और बच्चे एक तरह से ईश्वर का ही रूप है जो अपनी तोतली भाषा में भी कई बार बड़ा बड़ा ज्ञान भी दे जाते हैं। बच्चों के उत्साह के साथ साथ बड़े भी उनकी क्रियाओं को देख कर आनंदित होते हैं। इसलिए जिला प्रशासन द्वारा हर घर नन्ही दुर्गा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत यह ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।