Skip to main content

4thnation

विश्व आदिवासी दिवस, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र प्रदाय

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासियों के हितों के लिए राज्य में चलाए जा रहे प्रयासों जनता के बीच रखा। इस अवसर पर वन भूमि पर बरसों से रह रहे लोगों को वन अधिकार पट्टा का वितरण करने के साथ आदिवासी अंचल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर दुर्ग जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कक्षा 10 वी उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले 3 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें धमतरी निवासी कुमारी दीपिका एवं रूपेश कुमार को एडीएम श्री प्रकाश सर्वे ने प्रशस्ति पत्र भेटकर सम्मानित किया।