Skip to main content

4thnation

आज दो और कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर एम्स से हुए डिस्चार्ज, पिछले आठ दिनों से कोई पाजिटिव केस नहीं

Alok 18 2

कोरबा (छत्तीसगढ़)। कोरोना से संक्रमित कटघोरा के दो और मरीज आज पूरी तरह ठीक होकर एम्स रायपुर से डिस्चार्ज हो गये। इन्हें मिलाकर जिले के 22 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। जिनमें से एक कोरबा शहर और 21 कटघोरा के हैं। 6 अन्य संक्रमितों का ईलाज एम्स में चल रहा है। उनके भी जल्द ठीक होने की उम्मीद है। पिछले आठ दिनों  में कोरबा जिले से एम्स रायपुर और मेडिकल कालेज रायपुर भेजे गये कोई भी सेम्पल कोरोना की जांच में पाजिटिव नहीं आया है। जांच में कोरबा जिले के 3 हजार 254 सेम्पलों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए जिले से 3 हजार 327 सेम्पल रायपुर भेजे गये हैं, इनमें से तीन हजार 282 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। केवल 28 लोग ही इस जांच में संक्रमित पाये गये हैं। लगभग 45 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

PicsArt 04 04 06.30.09