Skip to main content

4thnation

एक साल से लापता सहायक चिकित्सा अधिकारी की हुई सेवा समाप्त, निर्देश जारी

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। बिना सूचना के कर्त्तव्य स्थल से अनुपस्थित सहायक चिकित्सा अधिकारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। दुर्ग जिले के जुनवानी में पदस्थ सहायक चिकित्सा अधिकारी पुष्पलता खुटेश्वर पिछले एक वर्ष से अधिक समय से सेवा में अनुपस्थित थीं। शोकॉज नोटिस जारी किए जाने के बाद भी कर्तव्य स्थल पर वे अनुपस्थित रहीं। जिसके मद्देनजर सेवा समाप्ति के निर्देश कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने दिये हैं।