Skip to main content

4thnation

बदले गए अति. लोक अभियोजक, नए नियुक्त 4 अभियोजक शासन की ओर से करेंगे पैरवी

durg court

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। राज्य शासन द्वारा जिला न्यायालय में शासन की और से अदालत में प्रस्तुत विभिन्न मामलों की पैरवी करने के लिए 4 नए अति. लोक अभियोजकों की नियुक्ति की गई है। नव नियुक्त लोक अभियोजकों में अधिवक्ता अरशद खान, जाहिदा परवीन, राजपाल गुप्ता तथा सत्येन्द्र सिंह ठाकुर शामिल है। वहीं फरिहा अमीन, आदित्य ताम्रकार, के.डी. त्रिपाठी को कार्यकाल समााप्त होने पर इस दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। अधिवक्ता जाहिदा परवीन को आर्थिक अपराध व भ्रष्टाचार से जुडे मामलों की शासन की ओर से पैरवी करने का दायित्व बतौर विशेष लोक अभियोजक सौंपा गया है। इस प्रकार से लोक अभियोजक सुदर्शन महलवार के साथ अब दुर्ग जिला न्यायालय में 9 अति. लोक अभियोजक शासन की ओर से पैरवी करेंगे।