Skip to main content

4thnation

दुर्ग जिला न्यायालय में हुआ कोरोना संक्रमण के सम्बन्ध में रैपिड टेस्ट

Alok 18 2
PicsArt 05 21 07.58.48

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर के सभागार में न्यायाधीशगणों, बार संघ के पदाधिकारियों, न्यायालीन कर्मचारियों, विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों का कोरोना वायरस संक्रमण के सम्बद्ध में रैपिड टेस्ट कराया गया। आज 20 लोगो का रैपिड टेस्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। जिनकी रिपोर्ट एक सप्ताह पश्चात संबंधित के मोबाइल पर प्राप्त होगी। जिला न्यायालय परिसर में रैपिड टेस्ट कराये जाने हेतु अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश गोविन्द कुमार मिश्रा द्वारा विशेष रूचि ली गई तथा उनके मार्गदर्शन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव राहुल शर्मा द्वारा मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी से चर्चा एवं पत्र प्रेषित किया गया। सर्वप्रथम रैपिड टेस्ट जिला न्यायाधीश गोविन्द कुमार मिश्रा द्वारा कराया गया। रैपिड टेस्ट करने जिला चिकित्सालय के डॉक्टर अनुशा सिंह, अघन सिंह लैब टेकनिशियन, रिखी राज साहू वार्ड बॉय के सहयोग से कार्य सम्पादित किया गया।