Skip to main content

4thnation

रायपुर पुलिस का विशेष अभियान: 80 से अधिक आरोपियों पर कार्रवाई, शहर में सख्ती जारी

रायपुर, 20 अगस्त 2025।
रायपुर पुलिस ने अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए शनिवार रात से विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर 22 आरोपियों पर आर्म्स एक्ट, 8 आरोपियों पर आबकारी एक्ट और 50 से अधिक असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर **80 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार/घातक चाकू और कैंची मंगाने वालों को थाने बुलाकर पूछताछ की और 8 चाकू जब्त किए। आरोपियों को चेतावनी देकर समझाइश दी गई।

अभियान के दौरान शहर के थानों ने नाकेबंदी कर वाहनों की गहन जांच की। साथ ही भीड़भाड़ वाले और सुनसान इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग कर गुटबाजी, अड्डेबाजी, शराब सेवन और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने चारपहिया वाहनों में शराब पीने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों पर भी कार्रवाई की।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि रायपुर शहर में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहे।