Skip to main content

4thnation

बाजारों को नो प्लास्टिक जोन बनाने रायपुर निगम ने चलाया अभियान, कमीश्नर ने बांटें कपड़े के थैले

रायपुर नगर निगम द्वारा शहर बाजारों को प्लास्टिक मुक्त बनाने विशेष अभियान प्रारंभ किया है। अभियान के तहत निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल ने अमले के साथ बाजार क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान दुकानदारों व ग्राहकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूक करते हुए कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। बाजारों को नो प्लास्टिक जोन बनाने निगम द्वारा स्व सहायता समूहों का सहयोग लिया जा रहा है।

PicsArt 09 15 11.52.16

रायपुर (छत्तीसगढ़) । नगर निगम आयुक्त तायल की पहल पर हर घर को नो प्लास्टिक जोन के अभियान से जोडने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए स्व सहायता समूह घरों से कपड़े लेकर थैलों को बनाएंगे और बाजार क्षेत्र में वितरित करेंगे। तेलीबांधा मार्केट को राग फाउंडेशन के साथ मिलकर जयश्री स्व सहायता समूह नो प्लास्टिक जोन बनाया जाएगा।
कमीश्नर तायल नगर निगम व स्मार्ट सिटी की टीम के साथ शास्त्री बाजार पहुंचे थे। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं व खरीददारों को समझाइश दी। चबूतरे से बाहर अवैध तरीके से दुकानें बढ़ा कर अव्यवस्थता व कचरा फैलाने वालों पर नगर निगम ने जुर्माना भी लगाया है ।स्वयंसेवी संस्था कुछ फर्ज हमारा भी की टीम के साथ प्लास्टिक का उपयोग रोकने कपड़े से बने थैलों का वितरण भी उन्होंने किया।इस स्वयंसेवी संस्था के साथ रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व जोन का स्वच्छता अमला मिलकर शास्त्री बाजार को नो प्लास्टिक जोन बनाने काम करेगा। उनके साथ अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य, स्मार्ट सिटी के जी.एम. (तकनीकी)  एस.के. सुंदरानी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी व इंजीनियर्स भी मौजूद थे। कमीश्नर ने स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित कपड़े के थैलों के विक्रय केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी सभी महिलाएं जो सिलाई कर कपड़े के थैले बनाना चाहती है, उनको कपड़े मुहैया कराने स्मार्ट सिटी व नगर निगम की टीम पूरे शहर में एक बड़े अभियान के तहत हर घर से थैले बनाने जींस, साड़ी व चादर आदि के कपड़े लेंगी। पूरे नेटवर्क के साथ  कपड़ा एकत्रित कर हर घर को नो प्लास्टिक अभियान से जोड़ा जाएगा।
वहीं अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य के साथ पूरी टीम ने बाजार का निरीक्षण किया। गंदगी फैलाने पर स्वास्थ्य अमले ने दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही भी की है। अवैध अतिक्रमण कर फलों की दुकान से मार्ग बाधित करने वालों को भी भट्टाचार्य ने कड़ी चेतावनी  दी है। इसी कड़ी में राग फाउंडेशन के साथ मिलकर जयश्री स्व सहायता समूह  तेलीबांधा मार्केट को नो प्लास्टिक जोन बनाने आगे आएं है।