Skip to main content

4thnation

प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा स्थगित

Alok 18 2

रायपुर (छत्तीसगढ़)। प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 14 और 16 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा की आगामी तिथि निर्धारित होने पर पृथक से इसकी सूचना दी जाएगी।
आपकों बता दें कि प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा नवमी में प्रवेश के लिए 14 जुलाई को और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवी में प्रवेश के लिए 16 जुलाई को परीक्षा आयोजित होने वाली थी। प्रवेश परीक्षा को आगामी आदेश पर्यन्त तक स्थगित कर दिया गया है।