गृहमंत्री के निर्देश पर एसआई, एएसआई के पदौन्नति के रास्ते खुले, बुध-शुक्र को होगी समिति की बैठक

Alok 18 2

रायपुर (छत्तीसगढ़)। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा पुलिस विभाग में पदोन्नति की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने के संबंध किए जाने के निर्देश दिए गए है। इन निर्देशों के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस में उप निरीक्षक (एसआई) और सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति के रास्ते खुल गए हैं। दोनों पदों पर शीघ्र ही पदोन्नति होने जा रही है। पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने पदोन्नति के लिए विभागीय समिति गठित कर दी है। आगामी बुधवार को पुलिस मुख्यालय में एसआई और शुक्रवार को एएसआई के पदों पर पदोन्नति के लिए पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बता दें कि गृह मंत्री ने 6 नवम्बर को प्रमुख सचिव गृह (पुलिस) को पुलिस विभाग के सभी संवर्गों में पदोन्नति की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे।

PicsArt 01 31 10.32.26