Skip to main content

4thnation

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए एनटीपीसी ने सीएम को सौंपा 25 करोड़ का चेक

Untitled 1 copy

रायपुर (छत्तीसगढ़)। एनटीपीसी द्वारा सीएसआर मद के तहत दी जाने वाली 100 करोड़ की राशि में पहली किश्त बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपी है। एनटीपीसी ने 25 करोड़ रु. की पहली किश्त चेक के माध्यम से सीएम को उनके निवास पर सौंपी। यह राशि मेडिकल कालेज रायगढ़ के विकास के लिए दी गई है। एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक विनोद चौधरी, महाप्रबंधक (मानवसंसाधन) एम. रमेश ने सौजन्य मुलाकात कर यह राशि प्रदान की। इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारीक सिंह भी उपस्थित थीं।