Skip to main content

4thnation

शुरू नहीं कर पाए गौठान, अब निगम मांग रहा सुझाव, आयुक्त ने 2 मार्च को राय के लिए बुलाई बैठक

Alok 18 2

नगर निगम की नव गठित परिषद अपने लिए गए गौठान स्थापना के पहले संकल्प को दो माह बाद भी पूरा नहीं कर पाई है। अब निगम प्रशासन ने गौठान के मामले में पहले जनप्रतिनिधियों व आम लोगों से सुझाव लेने की कावयद कर रह ाहै। सुझाव के आधार पर प्लान तैयार कर गौठान स्थापना की बात की जा रही है। इसके लिए 2 मार्च को दुर्ग निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने जनप्रतिनिधियों व आम लोगों की बैठक बुलाई है। बैठक शाम 4 बजे डाटा सेंटर में होगी।

PicsArt 01 31 10.32.26

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। राज्य शासन की नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत पूरे प्रदेश में गोठान स्थापना किए जाने की मुहिम चलाई जा रही है। पदभार ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री के आव्हान पर निगम के निर्वाचित पदाधिकारियों ने पुलगांव में गोकुल नगर के पास 10.14 लाख की लागत से मॉडल गोठान स्थापित किए जाने का संकल्प लिया गया था। यहां लगभग 7 माह पहले साढ़े 5 एकड़ में पशुओं के लिए शेड, फिलिंग व फेंसिंग बनाए जाने का कार्य प्रारंभ किया गया था, जो अब तक अधूरा है।
इस बीच महापौर धीरज बाकलीवाल व निगम के आला अधिकारी दो बार गौठान जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ले चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद महापौर ने विधायक वोरा के साथ जाकर गौठान का निरीक्षण किया था। इसके बाद 3 दिन पहले भी उन्होंने दोबारा निरीक्षण किया। गौठान को शुरू करने में चारा-पानी की व्यवस्था सबसे बड़ी परेशानी बन रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल और एमआईसी मेम्बर हमीद खोकर ने चारा देने की बात कही थी, लेकिन वे भी अब तक चारा उपलब्ध नहीं करा पाए हैं।