Skip to main content

4thnation

कोरोना से जंग, संक्रमण से लड़ने के लिए सीएम ने प्रत्येक जिले को दिए 20-20 लाख

Alok 18 2

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना की रोकथाम के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपये अपने सहायता कोष से विभिन्न जिलों के लिए जारी किए है। साथ ही उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में राज्य की विभिन्न निगमों के महापौर से चर्चा भी की।

PicsArt 01 31 10.32.26

मुख्यमंत्री द्वारा कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बलरामपुर, मुंगेली, कोरिया और कबीरधाम जिले को मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदत्त 20-20 लाख रुपए की राशि से कोरोना वायरस (कोविड-19) के रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन, सामग्री एवं राहत की व्यवस्था के लिए जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने नगर निगमों के महापौरों से दूरभाष पर चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। असहाय और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर मुमकिन कदम उठाने को कहा। मुख्यमंत्री बघेल ने नगर निगम चरौदा की महापौर चंद्रकला मांडले, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, अंबिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की, रायगढ़ के महापौर जानकी काटजू, चिरमिरी के महापौर कंचन जायसवाल, कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद, बिलासपुर के महापौर राम शरण यादव, बिरगांव की महापौर और धमतरी के महापौर  विजय देवांगन से फोन पर बात कर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की पूर्ति के भी आदेश दिए।