4thnation

नक्सल हिंसा से पीड़ित एवं उनके परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता

Alok 18 2

सुकमा (छत्तीसगढ़)। नक्सल हिंसा में मारे गए तीन ग्रामीणों के परिजनों को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। इसके साथ ही नक्सलियों द्वारा क्षतिग्रस्त किये गए संपत्ति के एवज में तीन लाख रुपए की मदद भी की गई। कलेक्टर चंदन कुमार ने नक्सली हिंसा में मारे गए डब्बाकोन्टा के माड़वी भीमा, करटम नंदा और माड़वी सुक्का के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। नक्सलियों द्वारा वाहनों को क्षतिग्रस्त किये जाने पर गुप्ता कंस्ट्रक्शन को तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई।

PicsArt 04 04 06.30.09