Skip to main content

4thnation

कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक दुर्ग जिला सुरक्षित, 26 संदिग्धों में से 17 के सैंपल निगेटिव

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़) । जिला में विदेश से आये 250 नागरिकों में से 26 में सर्दी-खांसी के सामान्य लक्षण मिले हैं। जिसके परिप्रेक्ष्य में सभी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें से 17 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो चुकी है। 9 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आनी है। इस प्रकार वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रस्त किसी भी व्यक्ति का चिन्हांकन नहीं है।

PicsArt 01 31 10.32.26

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए विदेश यात्रा से वापस आये नागरिकों का चिन्हांकन कर कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच की जा रही है।  25 मार्च तक  विदेश यात्रा से आये 250 यात्रियों का दुर्ग जिले में चिन्हांकन हो गया है।  इनमें से 75 नागरिकों ने होम आइसोलेशन की 14 दिवस की अनिवार्य अवधि पूरी कर ली है। 175 व्यक्ति वर्तमान में होम आइसोलेशन (क्वारन्टीन) में हैं।
यदि कोई व्यक्ति विदेश यात्रा से वापस आया है अथवा कोई व्यक्ति ऐसे यात्री के संपर्क में रहे हैं तो उनके लिए 14 दिवस का होम आइसोलेशन/क्वारन्टीन अनिवार्य है ऐसे व्यक्ति घर से न निकले न ही किसी से मिले जुले। ऐसे व्यक्ति टोल फ्री नंबर 104 पर तत्काल जानकारी दें ताकि स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंचकर एहतियात संबंधी आवश्यक कार्रवाई कर सके। इस संबंध में किसी भी तरह की सूचना नगरीय निकाय के निदान के टोलफ्री नंबर 1100 में भी दी जा सकती है।
कलेक्टर अंकित आनंद ने नागरिकों से अपील की है कि कम से कम घर से बाहर निकले। साथ ही इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए मार्गदर्शन का पूरी तरह पालन करें ताकि इसके संक्रमण से बचा जा सके।