Skip to main content

4thnation

कटघोरा में फिर मिले कोरोना पाजिटिव्ह 7 मरीज, राज्य में संख्या बढ़कर 25, 10 डिस्चार्ज

रायपुर (छत्तीसगढ़)। प्रदेश में 7 और कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। सभी कोरबा जिले के कटघोरा से है। ये सभी संक्रमित तबलीगी जमात से संबंधित है।

PicsArt 04 04 06.30.09

आपको बता दें कि 8 अप्रैल रात को कटघोरा से 1 पॉजिटिव मरीज भर्ती किया गया था। दूसरे दिन 9 अप्रैल को कटघोरा से ही 7 और पॉजिटिव मरीज मिले थे। अब फिर शनिवार को कटघोरा से ही 7 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन मरीजों को एम्स रायपुर लाया गया है।
अब एम्स रायपुर में कटघोरा के कुल 15 मरीज भर्ती है। वहीं इलाज के बाद स्वस्थ हुए 10 मरीज को मिलाकर राज्य में कुल 25 केस हो गए है।