Skip to main content

4thnation

Chhattisgarh मुख्यमंत्री से पदोन्नत अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर आभार जताया। मुख्यमंत्री साय ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर को राज्य प्रशासनिक सेवा के 64 अधिकारियों को वरिष्ठ सेवा वेतनमान से प्रवर सेवा वेतनमान में और 25 अधिकारियों को कनिष्ठ सेवा वेतनमान से वरिष्ठ सेवा वेतनमान में पदोन्नत किया गया है।

इस अवसर पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रणव सिंह, मनीष मिश्रा, नवीन कुमार ठाकुर, अभिलाषा पैकरा, विनायक शर्मा, अरुण वर्मा, गीता दीवान, अर्चना पांडेय, डॉ. दीप्ति वर्मा, मधु हर्ष, ऋतु हेमनानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।