Skip to main content

4thnation

धान खरीदी, जांच में मिले अलग अलग वजन के बारदानें, खाद्यमंत्री ने दिए वापस करने के निर्देश

राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदें जाने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। व्यवस्था का जायजा लेने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत शुक्रवार को बिलासपुर के ग्राम गतौरी पहुंचे थे। यहां धान खरीदी के लिए मंगाए गए बारदानें अमानक पाए गए। खाद्यमंत्री ने इन बारदानों को तत्काल वापस कर निर्धारित मापदंड़ों के अनुरुप बारदाना मंगाए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

khadhya mantri bardana

रायपुर (छत्तीसगढ़)। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान गतौरी के खाद्य भंडारण केन्द्र गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में धान खरीदी के लिए रखे गए बारदानों का भी निरीक्षण किया। कुछ बोरों को तौलवाकर भी देखा, जिनके वजन में भिन्नता पाई गई। खाद्य मंत्री ने अमानक स्तर के बारदानों को वापस करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी बारदानों का सत्यापन कराने को कहा। साथ ही गोदाम में रखी तौल मशीन को भी हटाकर सही माप प्रदर्शित करने वाली मशीन लगाने का निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि मानक बारदाने का वजन 545 से 626 ग्राम के बीच होना चाहिए। इससे कम या ज्यादा वजन वाले बारदानों को उपयोग में न लाएं। निरीक्षण के दौरान खतपुर क्षेत्र के विधायक रश्मि सिंह, कलेक्टर डॉ. संजय अलंग भी उपस्थित थे।