Skip to main content

4thnation

केंद्रीय जेल के 406 बंदियों ने पारिश्रमिक में कमाए 1 लाख 79 हजार रुपए की राशि की दान

Alok 18 2

रायपुर (छत्तीसगढ़)। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाएं, संगठन और सेवाभावी व्यक्ति के साथ-साथ केंद्रीय जेल रायपुर के 406 बंदियों ने भी सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

PicsArt 04 04 06.30.09

केंद्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक ने कलेक्टर रायपुर को पत्र लिखकर जानकारी दी है और बताया है कि बंदियों ने अर्जित पारिश्रमिक एक लाख 79 हजार 858 रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी। उन्होंने कलेक्टर को इस राशि का चेक भी सौंपा है।