Skip to main content

4thnation

14वाँ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत गुवाहाटी (असम) के लिये 10 आदिवासी युवा युवती हुए रवाना

नाणपुर : राय29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीता पुलिस बल सा.मु. कोण्डागाँव व 5 सी.ओ.बी. नारायणपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को जागरूक करने एवं स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। 29वीं वाहिनी द्वारा 16 मार्च को सी.ओ.बी. झारा (जिला-नारायणपुर) में 14वाँ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत श्री समर बहादुर सिंह सेनानी 29वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में श्री बेगराज मीना, उप सेनानी (ऑप्स) एवं श्री आशीष शेरोन, सहायक सेनानी सी.ओ.बी. द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की समयसारणी के अनुसार आदिवासी युवाओं के पंचम दल की यस जिसमे 4 महिला एवं 8 पुरूश कुल 10 लोंगो को भारत भ्रमण के लिए गुवाहाटी (असम) हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। नक्सल प्रभावित इलाके से युवा भारत भ्रमण करते हुए भारत के विभिन्न सांस्कृति, पुरातात्विक धरोहर, पर्यटन स्थल सहित देश के विकास को करीब से जान सकेंगे और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर वहां के युवाओं से सांस्कृतिक साझेदारी कर मुख्यधारा से जुड़ेंगे। भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें विविधता में एकता की अवधारणा की सराहना करने में सक्षम बनाना है।एस.शुक्ल/245