Skip to main content

4thnation

11 साल बेमिसाल: दुर्ग में भाजपा की प्रोफेशनल मीट और प्रदर्शनी का आयोजन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू रहेंगे मुख्य अतिथि

दुर्ग, 11 जून 2025।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रोफेशनल मीट एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 जून (गुरुवार) को दोपहर 2:00 बजे से दुर्ग के अविश एडूकाम, ओम परिसर के पास, आर्य नगर में आयोजित होगा।

इस विशेष आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

कौन होंगे उपस्थित:

कार्यक्रम में डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता, उद्योगपति, व्यापारी, शिक्षक, समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं व्यापार एसोसिएशन के सदस्य, भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी, संकल्प से सिद्धि संयोजक सदस्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य:

इस कार्यक्रम का उद्देश्य है बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना। प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की झलक प्रस्तुत की जाएगी, जिससे जनता को वास्तविक लाभ की जानकारी मिलेगी।

कार्यक्रम संयोजकों ने सभी संबंधित कार्यकर्ता और नागरिकों से समय पर पहुंचने की अपील की है और इसे “11 साल बेमिसाल” के रूप में मनाने का संकल्प लिया है।