Skip to main content

4thnation

शराब घोटाले के आरोपित कांग्रेस नेता तक पहुंचाए गए 52 करोड़ रुपये, ED ने दाखिल किया आरोप पत्र

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन काल में हुए शराब घोटाले में ईडी ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष कोर्ट में एक और आरोप पत्र शुक्रवार को दाखिल किया है।

इसमें दावा किया गया है कि शराब घोटाले के मुख्य आरोपित अनवर ढेबर के सहयोगी दीपेन चावड़ा के माध्यम से करीब 52 करोड़ रुपये रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाए गए थे।

ईडी ने आरोप पत्र में दीपेन चावड़ा और निखिल चंद्राकर के बयानों का हवाला देते हुए कथित लेन-देन का विवरण दिया है। मामले में अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।

ईडी के अनुसार, अनवर ढेबर का सहयोगी दीपेन चावड़ा नकद लेकर अग्रवाल के करीबी व कांग्रेस भवन के कर्मी देवेंद्र डड़सेना तक पहुंचाता था। इसके बाद देवेंद्र के माध्यम से कथित तौर पर रकम रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाई जाती थी।

करीब 127 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल को आरोपित बनाया गया है। बता दें कि इसी प्रकरण में रामगोपाल को ईडी ने गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए 13 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *