Skip to main content

4thnation

सूबेदार, प्लाटून कमाण्डर, एसआई परीक्षा के पात्र परीक्षार्थियों की सूची जारी, इस बेवसाइट का करें अवलोकन

रायपुर, (छत्तीसगढ़)। व्यापम द्वारा सूबेदार/उपनिरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर पदों हेतु मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भर्ती लिखित परीक्षा 26, 27 एवं 29 मई को आयोजित की गई थी। मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के उपरांत अगले चरण हेतु पात्र परीक्षार्थियों की सूची रोल नंबर के बढ़ते क्रम में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in  की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 05 जून को प्रदर्शित किए गए थे। जिसके उपरांत प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। अगले चरण हेतु पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 18 जुलाई से आयोजित की जाएगी, जिसकी विस्तृत समय-सारिणी पृथक से जारी की जाएगी।

रायपुर अगले चरण हेतु पात्र अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 05 जुलाई के उपरांत पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। उपरोक्त विज्ञापित पदों के लिए की जाने वाली चयन उपरांत नियुक्ति माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश/निर्णय के अध्यधीन होंगी।