Skip to main content

4thnation

सुशासन तिहार 2025 बना उम्मीदों का त्योहार – जनता तक योजनाओं की सीधी पहुँच से मुस्कुराए चेहरे

रायपुर, 19 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रारंभ हुआ सुशासन तिहार अब एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसका उद्देश्य आम जनता को सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना है। यह तिहार न केवल प्रशासनिक तत्परता का प्रतीक है, बल्कि उम्मीदों की एक नई सुबह भी लेकर आया है।

Screenshot 2025 04 19 215414 scaled

युगेश्वरी को मिला पक्का आशियाना

महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम पतेरापाली की श्रीमती युगेश्वरी ध्रुव वर्षों से एक पक्के घर का सपना देख रही थीं। सुशासन तिहार के अंतर्गत उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन दिया, जिसे प्राथमिकता से स्वीकार किया गया।
मोर द्वार साय सरकार” अभियान के तहत प्रशासन की टीम सीधे उनके घर पहुँची और पात्रता के सर्वेक्षण के बाद उनका नाम आवास प्लस सर्वे 2.0 में दर्ज किया गया। जल्द ही उनका घर बनना शुरू हो जाएगा। एक लंबे इंतजार के बाद युगेश्वरी की आँखों में अब उम्मीद और खुशी की चमक है।

दीपा को मिली शिक्षा की नई राह

इसी तिहार के अंतर्गत महासमुंद शहर के वार्ड क्रमांक 25 कुम्हारपारा निवासी कु. दीपा साहू ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के लिए आवेदन किया। पात्रता की पुष्टि होने पर उन्हें ₹20,000 की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
दीपा अब अपनी शिक्षा को जारी रख पाएंगी और भविष्य में एक प्रेरणादायक शिक्षिका बनने का सपना साकार कर सकेंगी। उन्होंने इस योजना के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

समाधान और संवाद का मॉडल बनता सुशासन तिहार

सुशासन तिहार के माध्यम से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। लोगों के आवेदन गंभीरता से लिए जा रहे हैं और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचा कर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू हुआ यह पर्व छत्तीसगढ़ में गुड गवर्नेंस का प्रतीक बनकर उभर रहा है और जनता के दिलों में एक नई उम्मीद जगा रहा है।