Skip to main content

4thnation

सीजी बोर्ड के 10 वीं के रिजल्ट जारी, मेरिट सूची नहीं, 96.81 फीसदी छात्र सफल

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ बोर्ड  10वीं की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में इस साल 96.81 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने असाइनमेंट जमा कराए थे, सभी पास हुए हैं। बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि इस बार टॉपर्स का ऐलान नहीं किया जाएगा. क्योंकि रिजल्ट असाइनमेंट के आधार पर जारी किए गए है।
10वीं के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। इस बार बोर्ड की परीक्षा में किसी भी छात्र को फेल नहीं किया गया है। सभी छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया है।
रिजल्ट मोबाइल पर ऐसे करें चेक
1- अपने मोबाइल पर Google Chrome ओपन करें।
2- सर्च ऑप्शन में जाकर www.cgbse.nic.in सर्च करें।
3- रिजल्ट ऑप्शन पर जाएं और 10वीं रिजल्ट पर क्लिक करें।
4- अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
5-  10वीं रिजल्ट आपके सामने होगा।
6- रिजल्ट की एक प्रति फोन में डाउनलोड कर अपने पास रख लें।