Skip to main content

4thnation

सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए मिलेगी कोचिंग, 13 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। युवा कैरियर निर्माण योजना अंर्तगत संघ / राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछडे़ वर्ग के पात्र विद्यर्थियों को निजी कोचिंग संस्थाओं में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी 13 सितंबर तक सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग में आवेदन कर सकते है।

परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को राज्य स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।