Skip to main content

4thnation

राजधानी में सार्वजनिक स्थान पर फायर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर गोली चली है। मामले में पुलिस ने 60 साल के शख्स को पकड़ा है। यह पूरा मामला थाना न्यू राजेंद्र नगर का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोविंद सारंग परिसर के सामने सार्वजनिक जगह पर बंदूक से गोली चला रहा है |

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कार में एक व्यक्ति मिला।पुलिस के पूछने पर उसने अपना नाम उमेश सिंह बताया। उसने अपनी 315 बोर राइफल से सार्वजनिक स्थान पर फायर करनी की बात कबूल की। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।