रायपुर (छत्तीसगढ़)। प्रदेश में जारी लॉकडाउन के बीच शराब की आनलाइन होम डिलीवरी के निर्णय में आबकारी विभाग द्वारा संशोधन किया गया है। इस संशोधन के अनुसार शराब की आनलाइन बुकिंग करने वाले ग्राहक अब दुकान पर जाकर भी शराब की डिलीवरी प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में आबकारी आयुक्त निरंजन दास द्वारा जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार बुकिंग के दौरान ग्राहक को दुकान से शराब कलेक्ट करने का आप्शन चुनना होगा। जिस पर उसे ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को दुकान में मौजूद सुपरवाइजर को दिखाए जाने पर उसे शराब उपलब्ध करा दी जाएगी। होम डिलीवरी के लिए वसूले जाने वाले चार्ज पर छूट मिलेगी अथवा नहीं यह आदेश में स्पष्ट नहीं किया गया है। जानिए क्या है पूरा आदेश…

