Skip to main content

4thnation

वैक्सीनेशन : दुर्ग निगम क्षेत्र में कल 19 अगस्त को 14 सेंटरों में किया जाएगा टीकाकरण

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी वैक्सीनेशन के तहत कल 19 अगस्त को दुर्ग निगम क्षेत्र में 14 केंद्रों में टीका लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। इन सभी केंद्रों में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं महावीर कोविड सेंटर व यूपीएचसी धमधा नाका दो केंद्रों में कोवैक्सीन की सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी।

नगर निगम दुर्ग प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महावीर कोविड सेंटर में कोवैक्सिन व कोविशील्ड, यूपीएचसी धमधा नाका में कोवैक्सिन व कोविशील्ड, यूपीएचसी पोटियकला में कोविद शील्ड, दिगम्बर जैन मंदिर में कोविशील्ड, कृष्णा धर्मशाला गंजपारा में कोविशील्ड, यादव छात्रवास पचरी पारा में कोविशील्ड, सामुदायिक भवन डिपरा पारा में कोविशील्ड, सिंधी धर्मशाला में कोविशील्ड, बघेरा सामुदायिक भवन में कोविशील्ड, कसार भवन में कोविशील्ड, एसएसके पुलगांव गायत्री मंदिर में कोविशील्ड, उरला जोन कार्यालय में कोविशील्ड, बोरसी जोन कार्यालय में कोविशील्ड तथा पटेल भवन गया नगर में कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध रहेगी।