Skip to main content

4thnation

विधान सभा सचिवालय में ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ पर शपथ समारोह, सरदार वल्लभ भाई पटेल को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर आज विधान सभा सचिवालय में विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा ने पूर्वान्ह 11.00 बजे विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में वरिष्ठ अधिकारियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ‘‘लौह पुरुष’’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में विधान सभा परिसर के सेन्ट्रल हॉल में उनके तैल चित्र पर विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा और वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का प्रतीक है।