Skip to main content

4thnation

वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी में मची हलचल

छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार रहे वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है।

रुचिर गर्ग ने 2018 में एक प्रमुख मीडिया संस्थान से पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में कदम रखा था। उस समय राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। गर्ग, भूपेश बघेल की कोर टीम का अहम हिस्सा थे और उन्हें विधानसभा चुनाव 2023 के बाद सक्रिय राजनीति से अलग होते देखा गया था।

हाल ही में हुए दक्षिण विधानसभा चुनाव में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने इसे निभाने में असमर्थता जताई। उनके इस्तीफे के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि वह पत्रकारिता में वापसी कर सकते हैं।