Skip to main content

4thnation

वन होम वन ट्री अभियान : 1 जुलाई से डायल कर अपने घर के द्वार पर प्राप्त करें पौधा

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। 6 जुलाई  “वन हम वन ट्री” के दिन  सभी के हाथों में धरती का श्रृंगार  करने के लिए एक पौधा हो  इसी उद्देश्य से वन विभाग दिनांक 1 जुलाई से पौधा तुंहर द्वार योजना अंतर्गत जिले वासियों को उनके घर के द्वार पर पौधा उपलब्ध कराएगा। अपने घर या घर के आस-पास हरियाली लाने के लिए यदि आप पौधों का रोपण करना चाहते हैं तो अनिता रजक (वनपाल ) मो. 9981213262 एवं साधना तिवारी ( वनरक्षक ) मो. 9340617375 पर संपर्क कर पौधा प्राप्त कर सकते हैं।पौधारोपण और संरक्षण जन कल्याण का बड़ा माध्यम है। इससे खुद के साथ लोक कल्याण भी होता है। एक व्यक्ति द्वारा किए गए पौधारोपण का लाभ उसके और परिवार के साथ सभी लोगों को मिलता है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी लोग पौधारोपण और संरक्षण के लिए सार्थक पहल करें।