Skip to main content

4thnation

लॉकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने भिलाई निगम निभा रहीं अपनी जिम्मेदारी

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंदों को फूड पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक जोन में निगम के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। ताकि निगम के क्षेत्रों में भूखे, गरीब, असहाय लोगों तक भोजन उपलब्ध कराया जा सके। कई लोग बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास भी गुजर बसर करते हैं ऐसे लोगों को भी चिंहित किया जा रहा है।

निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों को निर्देश देकर कहा है कि कोई भी व्यक्ति जो जरूरतमंद है लॉकडाउन के दौरान भूखा न रहे। जरूरतमंदों तक राहत सामग्री, भोजन पहुंचे। जिसका पालन करते हुए जोन के क्षेत्रों में मांग एवं आवश्यकतानुसार फूड पैकेट, पका भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। जोन क्रमांक एक में लगभग 110 पका भोजन पैकेट, जोन क्रमांक 2 में 110, जोन क्रमांक 3 में 110, जोन क्रमांक 4 में 110 एवं जोन क्रमांक 5 में 50 पका भोजन का पैकेट पहुंचाने का कार्य आज किया गया। फूड पैकेट के प्रतिदिन की आवश्यकता की जानकारी जोन के अधिकारियों से लेते हुए उस आवश्यकता के आधार पर पैकेट की व्यवस्था की जा रही है। लॉक डाउन के दौरान भूखे, असहाय, गरीब, मजदूर, विक्षिप्त, बेसहारा जिनके पास खाने के लिए भोजन नहीं है या वह भोजन बनाने आदि में असहाय हैं ऐसे लोगों तक पका भोजन पहुंचाने का कार्य निगम प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी कर रहे हैं।
नोडल अधिकारी व कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
बता दें कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। ऐसे में कई जरूरतमंदों के पास भोजन की समस्या खड़ी हो जाती है। रोज काम कर खाने वाले लोग भोजन की व्यवस्था नहीं कर पाते हैंह ऐसे लोगों के लिए निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अभिनव पहल करते हुए इन तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था करवाई है। इसके लिए निगम के महिला एवं बाल विकास के प्रभारी अजय शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। भोजन वितरण में इनके सहायता के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक राजेश पालवे, मनहरण लाल टंडन, गोपाल यादव, कृष्ण कुमार, चिंतामणि, भागीरथी वर्मा, गणित कुमार बघेल, गोपी प्रसाद पांडे, कोमल बघेल, राजेश जांगड़े, सोनी सोनवारी एवं भारद्वाज मेश्राम को संलग्न किया गया है।