Skip to main content

4thnation

राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर दुर्ग में जागरूकता रैली, अग्नि सुरक्षा का महत्व बताया!

दुर्ग, 14 अप्रैल 2025। राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले में अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की अगुवाई जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी श्री नागेन्द्र कुमार सिंह ने की। इस रैली में शहर के विभिन्न स्थानों जैसे चिखली, शंकराचार्य कॉलेज, नेहरू नगर, स्मृति नगर, सेक्टर होते हुए दुर्ग अग्निशमन कार्यालय तक निकाली गई।

आग पर काबू पाने के उपायों की दी जानकारी

रैली के दौरान अग्निशमन विभाग ने लोगों को आग लगने पर स्वयं आग पर काबू पाने के तरीकों और आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही यह बताया गया कि यदि आग भव्य रूप में फैलने लगे, तो तत्काल अग्निशमन कार्यालय से संपर्क कर सूचना दें।

सुरक्षा की अहमियत पर जोर

श्री नागेन्द्र कुमार सिंह ने रैली के अंत में कहा कि अग्नि सुरक्षा सिर्फ सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जागरूकता फैलाने से ही हम अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित कर सकते हैं।