Skip to main content

4thnation

रायपुर गौकशी मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कड़ी चेतावनी

रायपुर, 11 जनवरी – राजधानी रायपुर में गौकशी के मामले का खुलासा होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से गौकशी और गौ तस्करी करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पोस्ट में कहा कि रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने इस कृत्य को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरी चोट पहुंचाने वाला है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गौमाता की तस्करी करने वाले सुधर जाएं या फिर छत्तीसगढ़ छोड़ दें, क्योंकि ऐसे अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है।

इस घटना के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को इस तरह की गतिविधियों पर सख्त नजर रखने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।