Skip to main content

4thnation

रायपुर एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन नागरकर ने दिया इस्तीफा, 31 मार्च तक ही देंगे सेवा

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में रायपुर एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन नागरकर ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भारत सरकार को भेज दिया है। अब वे 31 मार्च तक ही सेवा में रहेंगे। डाक्टर नितिन नागरकर एम्स रायपुर के पहले डायरेक्टर हैं। साल 2012 से लगातार डायरेक्टर पद पर थे।इसके साथ ही अब नए डायरेक्टर की चुनने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

खबर लिखे जाने तक इस्तीफे के कारणों का पता नहीं चल सका है। नागरकर का कहना है कि घर में कोई डाक्टर नहीं है। पिताजी, चाचा, भाई समेत परिवार में सभी इंजीनियर हैं। उनका भी मन था कि वह इंजीनियर बनें, लेकिन दादी ने कहा कि डाक्टर बनना है। उन्होंने कहा कि चूंकि इंजीनियरिंग में रुचि है, इसलिए एम्स में जब भी कंस्ट्रक्शन का काम चलता है तो वहां जाकर घंटों रहकर काम कराते हैं।