Skip to main content

4thnation

राज्यपाल उइके से क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्रीमती सुनीता पुरोहित ने की भेंट

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सुनीता पुरोहित के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘मंजरी’ के द्वितीय अंक का विमोचन किया गया। राज्यपाल उइके को पुरोहित ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के कार्यों से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर प्रग्ना आर. परमार, संजीव कुमार, अंशुमन शुक्ला, मनोज बारला एवं सुमित कुमार उपस्थित थे।