Skip to main content

4thnation

यातायात महासंघ ने ली हड़ताल वापस, बस आपरेटरों की मांग से परिवहन मंत्री हुए सहमत

रायपुर (छत्तीसगढ़)। डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बस किराया बढ़ाए जाने पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी है। परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद बस आपरेटरों ने आज से प्रारंभ की अपनी अनिश्चित हड़ताल को वापस ले लिया है। इसके बाद प्रदेश भर में कल से यात्री बसों के पहिए फिर से चलने लगेंगे।

बता दें की बस किराए की वृद्धि और निष्प्रयोग नियम में संशोधन की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के बैनर तले आज से प्रदेशव्यापी हड़ताल प्रारंभ की थी। जिसके चलते आज दिन भर बसों का संचालन बंद रहा। जिससे यात्रियों को परेशान होते भी देखा गया। इस हड़ताल को देखते हुए परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शाम को महासंघ के प्रतिनिधि मंडल को चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। चर्चा सकारात्मक रही और मंत्री ने मांगों को जायज ठहराते हुए उनका जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद प्रतिनिधि मंडल हड़ताल को वापस लेने पर सहमत हो गया है।